भाई को राखी बांधने जा रही महिला ने गंवाया बेटा

Updated at : 08 Aug 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
भाई को राखी बांधने जा रही महिला ने गंवाया बेटा

औरंगाबाद : सोमवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी गांव की एक महिला के बच्चे की सड़क हादसे में तब मौत हो गयी, जब वह अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी. दधपी के सुनील मेहता की पत्नी कौशल्या देवी अपने दो बच्चों खुशी और गोलू को लेकर मायके में अपने भाई नंदू मेहता […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : सोमवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी गांव की एक महिला के बच्चे की सड़क हादसे में तब मौत हो गयी, जब वह अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी. दधपी के सुनील मेहता की पत्नी कौशल्या देवी अपने दो बच्चों खुशी और गोलू को लेकर मायके में अपने भाई नंदू मेहता और सोनू मेहता को राखी बांधने के लिए ऑटो से बारुण थाना क्षेत्र के पोखराही गांव जा रही थी. औरंगाबाद शहर से चंद दूरी पर जोगिया मोड़ के समीप एनएच दो पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया. इस घटना में कौशल्या के पुत्र गोलू कुमार (सात साल) की मौत हो गयी और बेटी खुशी कुमारी घायल हो गयी.

पूर्णियां में करंट से दस माह के मासूम की मौत : धमदाहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धमदाहा दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी कोकाय राय के नाती सुधांशु की बिजली के करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कोकाय राय की पुत्री की शादी मुरलीगंज के झखरन में हुई है. जहां से रक्षाबंधन के अवसर पर कोकाय राय की पुत्री अपने पति सुनील राय के साथ अपने मायके आयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन