गांधी मैदान व नवीनगर स्टेडियम का आज डीएम करेंगे शिलान्यास
Updated at : 07 Aug 2017 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : सोमवार को शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान व नवीनगर स्टेडियम के निर्माण के लिये जिलाधिकारी कंवल तनुज शिलान्यास करेंगे़ इस दौरान शिलान्यास होते ही स्टेडियम निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ हो जायेगा़ इससे संबंधित जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक डा निरंंजय कुमार ने बताया कि रविवार को ही नवीनगर के […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : सोमवार को शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान व नवीनगर स्टेडियम के निर्माण के लिये जिलाधिकारी कंवल तनुज शिलान्यास करेंगे़ इस दौरान शिलान्यास होते ही स्टेडियम निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ हो जायेगा़
इससे संबंधित जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक डा निरंंजय कुमार ने बताया कि रविवार को ही नवीनगर के स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू होना था, लेकिन जिलाधिकारी के कहीं व्यस्त रहने कारण नवीनगर स्टेडियम का शिलान्यास नहीं हो सका़ सोमवार को 11 बजे गांधी मैदान को नया स्वरूप देने के लिए डीएम शिलान्यास करेंगे़ वही, दो बजे नवीनगर स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे़ जब दोनों स्टेडियम बन कर तैयार हो जायेंगे, तो खिलाड़ियों को खेलने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




