अपनी गायिकी से सभी के चहेते बने थे मोहम्मद रफी
Updated at : 02 Aug 2017 11:57 AM (IST)
विज्ञापन

दाउदनगर अनुमंडल : सोमवार की देर शाम शहर के निजी कोचिंग संस्थान में प्रबुद्ध भारती द्वारा मो रफी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक शाम रफी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपस्थित सदस्यों व रंगकर्मियों ने उनकी तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते […]
विज्ञापन
दाउदनगर अनुमंडल : सोमवार की देर शाम शहर के निजी कोचिंग संस्थान में प्रबुद्ध भारती द्वारा मो रफी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक शाम रफी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपस्थित सदस्यों व रंगकर्मियों ने उनकी तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मो रफी ने अपनी अलग पहचान बना ली थी. वे अपनी गायिकी से सभी का चहेता बन गये थे. अपने फिल्म कैरियर में हिंदी, मराठी, तेलगू, असमिया, पंजाबी और भोजपुरी भाषाओं में 26 हजार से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज देनेवाले सर्वकालीन महानतम गायक और सदा हंसते चेहरेवाली बेहद प्यारी शख्शियत मो रफी का निधन 31 जुलाई 1980 को हुआ था.
कार्यक्रम में प्रबुद्ध भारती के कलाकारो ने मो रफी के गाने गाये. वरिष्ठ रंगकर्मी ब्रजेश कुमार, डा दीनू प्रसाद, ओम प्रकाश, डा एसपी सुमन, संजय तेजस्वी, विकास कुमार, गोविंदा राज, मनोज मुस्कान, विक्की, संकेत सिंह, संतोष अमन, अनुप पांडेय, चंदन ,अनुज चंद्र पांडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अवकाशप्राप्त अनुमंडल कृषि पदाधिकारी द्वारिका प्रसाद ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




