गोस्वामी तुलसीदास ने जगाया विश्वास

Updated at : 01 Aug 2017 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
गोस्वामी तुलसीदास ने जगाया विश्वास

प्रोजेक्ट जयप्रभा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनायी गयी गोस्वामी तुलसीदास की जयंती कठिन समय मेंअ पने कर्तव्यों से समाज को दिलायी राहत मदनपुर : प्रोजेक्ट जयप्रभा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को वरीय शिक्षक जगनारायण पाठक की अध्यक्षता में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन उनके चित्र पर पुष्प अर्पित […]

विज्ञापन
प्रोजेक्ट जयप्रभा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनायी गयी गोस्वामी तुलसीदास की जयंती
कठिन समय मेंअ पने कर्तव्यों से समाज को दिलायी राहत
मदनपुर : प्रोजेक्ट जयप्रभा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को वरीय शिक्षक जगनारायण पाठक की अध्यक्षता में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनायी गयी.
कार्यक्रम का उद्घाटन उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव प्रवीण मिश्रा ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास भक्ति रस और अवध भाषा के अप्रतिम कवि थे.
कवि सम्राट कहे जाने वाले तुलसीदास ने सनातन धर्म को न सिर्फ अनमोल ग्रंथ का खजाना दिया. बल्कि, सनातन धर्म के प्रति विश्वास जगाने का काम किया. उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति ऋषि और कृषि प्रधान रही है. इस दौरान राकेश कुमार ने कहा कि देश, धर्म और समाज जब-जब परेशानियों में रहा, तब-तब संत महापुरुषों ने अपने कर्तव्य द्वारा उस से राहत दिलायी व नई दिशा दी है. इस अवसर पर वरीय शिक्षक जगनारायण पाठक ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की अनूठी रचना, रामायण को आधार मान कर गोस्वामी तुलसीदास ने लोक भाषा में रामकथा की गंगोत्री इस प्रकार प्रवाहित की कि आज लोग इस ज्ञान गंगा में गोते लगा कर धन्य हो रहे हैं.
संचालन करते हुए शिक्षक राम लखन प्रसाद ने कहा कि तुलसीदास का मत है कि इनसान का जैसा साथ होगा, उसका आचरण, व्यवहार व व्यक्तित्व वैसा ही होगा. इसलिए हमें सोच-समझकर मित्र बनाना चाहिए. इस मौके पर विद्यालय की छात्रा सीमा कुमारी, रितु रानी, श्वेता कुमारी, पियूषा गुप्ता द्वारा तुलसीदास के जीवनी पर प्रकाश डाला गया. इस विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्राएं उपस्थित रहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन