अब योगगुरु के रूप में जाना जाने लगा है भारत

Published at :22 Jun 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
अब योगगुरु के रूप में जाना जाने लगा है भारत

दाउदनगर अनुमंडल. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें कॉलेज के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया. पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी अनिल कुमार व बृजमोहन शर्मा ने योगाभ्यास कराया. विशेषता यह रही कि दो वर्षीय वेदांत, तीन वर्षीय निश्चल व साढे […]

विज्ञापन

दाउदनगर अनुमंडल. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें कॉलेज के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया. पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी अनिल कुमार व बृजमोहन शर्मा ने योगाभ्यास कराया. विशेषता यह रही कि दो वर्षीय वेदांत, तीन वर्षीय निश्चल व साढे सात वर्षीय उज्जवल कुमार ने भी योग में रुचि दिखाई और योगाभ्यास किया. कॉलेज के सचिव डाॅ प्रकाश चंद्रा ने कहा कि योग विश्व की प्राचीनतम विधाओं में से एक है.

भारत शुरू से ही विश्वगुरु रहा है और अब योगगुरु के रूप में भी जाना जाने लगा है. यूं तो हम प्राचीन काल से ही योग करते आ रहे हैं, लेकिन बाबा रामदेव के कारण अब योग घर-घर तक पहुंच गया है. यह तन, मन को स्वस्थ रखता है. हमें योग दिवस के अवसर पर सुंदर, स्वच्छ व स्वस्थ भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए. इस मौके पर प्राचार्य डाॅ अजय कुमार सिंह, शिक्षक श्रवण कुमार, अमित कुमार, पंकज कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन