भास्करनगर में एक घर में चोरी, युवक पकड़ाया

Published at :05 Jun 2017 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
भास्करनगर में एक घर में चोरी, युवक पकड़ाया

औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद शहर के भास्करनगर अहरी में शनिवार की रात रामविनय शर्मा के घर में घुस कर चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया. 23 हजार रुपये नकद व 50 हजार रुपये के जेवरात चुरा लिये. रविवार की सुबह चोरी के मामले में रामविनय शर्मा के परिवार ने रोहित कुमार नामक एक […]

विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : औरंगाबाद शहर के भास्करनगर अहरी में शनिवार की रात रामविनय शर्मा के घर में घुस कर चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया. 23 हजार रुपये नकद व 50 हजार रुपये के जेवरात चुरा लिये.
रविवार की सुबह चोरी के मामले में रामविनय शर्मा के परिवार ने रोहित कुमार नामक एक युवक को पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. परिजनों को पता चला था कि रोहित चोरी में शामिल था. इधर, रामविनय शर्मा ने मुफस्सिल थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें गौतम पांडेय नामक युवक को भी आरोपित बनाया है. पुलिस को बताया कि रात में जब पूरा परिवार छत पर सोया हुआ था, तो सारे चोर घर के पीछे की खिड़की को उखाड़ कर घर में दाखिल हो गये और नकद रुपये व जेवरात चुरा कर भाग गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन