ePaper

बिहार के 24 जिलों में 402 नए बालू घाटों की होगी नीलामी, जानें कब शुरू होगी प्रक्रिया

Updated at : 26 Apr 2024 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
बालू घाट

बालू घाट

बिहार में 16 जिले के 115 घाटों से बालू का खनन हो रहा है. सबसे अधिक भोजपुर जिले में 28 घाट, पटना जिले में 16 घाट, गया में 12, रोहतास और जमुई में 10-10 बालू घाटों से खनन हो रहा है.

विज्ञापन

Sand Mining In Bihar: बिहार के 24 जिलों में 402 नये बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया मई के पहले सप्ताह तक शुरू हो जायेगी. इसमें पटना के 150 बालू घाट शामिल हैं. इसे लेकर खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने विभाग के सभी खनिज विकास अधिकारियों को अपने-अपने जिला के डीएम से संपर्क करने का निर्देश दिया है. साथ ही इसी महीने के अंत तक ई-नीलामी से संबंधित विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए भी कहा है.

फिलहाल 731 बालू घाटों की नीलामी की तैयारी

सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों विभागीय समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई है कि राज्य में फिलहाल 731 बालू घाटों की नीलामी करने की तैयारी है. इसमें से अब तक करीब 329 बालू घाटों की नीलामी हो चुकी है. साथ ही 402 नये घाटों की नीलामी प्रक्रिया अगले महीने के पहले सप्ताह तक शुरू हो जायेगी.

वहीं फिलहाल 16 जिले के 115 घाटों से बालू का खनन हो रहा है. इसमें सबसे अधिक भोजपुर जिले में 28 घाट, पटना जिले में 16 घाट, गया में 12, रोहतास और जमुई में 10-10 बालू घाट शामिल हैं. इसके साथ ही 25 जिला के करीब 174 बालू घाटों को पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है.

बालू जमाव वाले अनिलामित घाटों की पहचान कर सूची थाना को देने का निर्देश

सभी खनन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बालू जमाव वाले अनिलामित घाटों की पहचान करें. इन घाटों पर अवैध खनन की संभावना होती है. इसलिये अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऐसे अनिलामित घाटों की सूची संबंधित अंचल, प्रखंड और थाना को उपलब्ध करवाने का निर्देश खनन अधिकारियों को दिया गया है.

इसके साथ ही जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स को ऐसे क्षेत्रों का नियमित जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. साथ ही इसमें लिप्त दोषी व्यक्तियों पर भी कार्रवाई के लिए खनन अधिकारियों से कहा गया है.

Also Read : सारण में बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी आग, आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे झुलसे, वैन जलकर राख

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन