Bihar News: बगहा में शराब के धंधेबाजों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, महिलाओं ने किया पथराव, कई जख्मी

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में शराब मामले में कार्रवाई करने गयी उत्पाद विभाग की टीम के ऊपर पथराव किया गया. शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही टीम के ऊपर महिलाओं ने पथराव किया है. जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
Bihar Sharab News: बिहार के पश्चिम चंपारण में शराब मामले में कार्रवाई करने गयी पुलिस की टीम पर हमला किया गया. शराब के धंधे में लिप्त कुछ लोगों के ठ���कानों पर छापेमारी करने मंगलवार सुबह उत्पाद विभाग की टीम गयी. इस दौरान महिलाओं ने पथराव करना शुरू कर दिया. इस दौरान उत्पाद विभाग के कुछ कर्मियों को चोटें लगी जबकि पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है. बगहा के धांगड टोली में छापेमारी के दौरान ये घटना घटी है.
बिहार में जहरीली शराब पीकर मरने वालों के घरों में कोहराम मचा है. सूबे में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. नये डीजीपी के रूप में आरएस भट्टी ने सोमवार देर शाम प्रभार संभाला. वहीं मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम जब बगहा के धांगड टोली में छापेमारी करने पहुंची तो महिलाओं ने हमला करना शुरू कर दिया.
उत्पाद विभाग की एसआइ ममता के अनुसार, शराब से जुड़े धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम पहुंची थी. अचानक कुछ महिलाओं ने उत्पाद टीम की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिये. बताया कि इस हमले में कुछ कर्मी जख्मी हुए हैं जबकि पुलिस टीम की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई है.
इससे पहले बैरिया में पुलिस पर हमला करके शराब तस्कर को मुक्त करा लिया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर मलाही चौक से रविवार को एक शराब तस्कर को पकड़ा गया था. इस दौरान उसके समर्थकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और तस्कर को पुलिस हिरासत से ले भागे.पुलिस ने इस मामले में 11 नामजद व करीब 40 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










