अरवल के कलेर में 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा माले का धरना, BDO-CO को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
Arwal CPI ML Protest

कलेर में धरना देते भाकपा माले समर्थक

Arwal CPI ML Protest : अरवल के कलेर प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा (माले) ने 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा, वासगीत पर्चा और नल-जल योजना समेत विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ और सीओ को ज्ञापन सौंपा गया तथा मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई.

विज्ञापन

अरवल (कलेर) से अंजनी कुमार की रिपोर्ट
Arwal CPI ML Protest : भाकपा (माले) के बैनर तले गुरुवार को कलेर प्रखंड मुख्यालय परिसर में विभिन्न जनसमस्याओं और 9 सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना की अध्यक्षता प्रखंड सचिव उमेश पासवान ने की. प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी (सीओ) को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की.

महंगाई और योजनाओं में अनियमितता का उठाया मुद्दा

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, गरीबों की समस्याओं और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया. नेताओं ने राशन कार्ड से नाम हटाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने और पात्र लोगों को राशन उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन की लंबित राशि का भुगतान, भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा और पांच डिसमिल जमीन देने, मनरेगा मजदूरों को 200 दिनों का रोजगार तथा एक हजार रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने की भी मांग की.

नल-जल योजना और बुलडोजर कार्रवाई का भी उठाया मुद्दा

धरना के दौरान गरीबों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने, बंद पड़े नल-जल योजनाओं को शीघ्र चालू कराने तथा कामता आहर में बिना अनुमति पोकलेन मशीन से मिट्टी की खुदाई कराने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई.

मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा तेज

भाकपा माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गरीबों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता है. उन्होंने विपक्षी जनप्रतिनिधियों पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया.

धरना के अंत में नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. धरना में उमेश कुमार, चन्द्रप्रभा देवी, रामविनेश यादव, रामकुमार पासवान, सूर्यनाथ वर्मा, रमेश कुशवाहा, सुऐब आलम सहित भाकपा माले कलेर प्रखंड कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: बिहार में 6715 करोड़ रुपये से बदलेगी गांवों की तस्वीर, नई रोजगार योजना लागू, सरकार ने बताया पूरा रोडमैप

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन