अरवल में तेज रफ्तार बाइक ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर, PMCH रेफर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरवल के महेंदिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए. एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर किया गया है. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

अरवल महेंदिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए. हादसे में एक युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया. घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, अरवल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोध बिगहा गांव निवासी अशोक पासवान का पुत्र चिराग पासवान अपने साथी गोलू के साथ बाइक से महेंदिया की ओर जा रहा था. महावीरगंज के पास बाइक ने लच्छू पासवान को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े पत्थर से जा भिड़ी, जिससे दोनों बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

राहगीर भी आया बाइक की चपेट में

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद भी बाइक पूरी तरह नहीं रुकी और आगे बढ़ते हुए सड़क से गुजर रहे बोध बिगहा निवासी फौजदारी पंडित को भी अपनी चपेट में ले लिया. बाइक की टक्कर से वह भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

एक घायल को पीएमसीएच किया गया रेफर

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. जांच के दौरान लच्छू पासवान की हालत गंभीर पाई गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया. वहीं चिराग पासवान, गोलू और फौजदारी पंडित का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए. सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है

पटना जंक्शन से अपहृत बंटी यादव हत्याकांड का खुलासा, अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी विवाद बना हत्या की


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन