मुखिया संघ के अध्यक्ष पर जानलेवा हमले पर आक्रोश
Updated at : 22 Dec 2016 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

बुधवार को अरवल में मुिखया संघ की बैठक में शामिल सदस्य. अरवल : जिला मुखिया संघ के कार्यालय में मुखिया संघ की बैठक अरवल प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया. इसमें संघ के अध्यक्ष अभिषेक रंजन पर जानलेवा हमले के विरोध में आक्रोश प्रकट किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए कहा […]
विज्ञापन
बुधवार को अरवल में मुिखया संघ की बैठक में शामिल सदस्य.
अरवल : जिला मुखिया संघ के कार्यालय में मुखिया संघ की बैठक अरवल प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया. इसमें संघ के अध्यक्ष अभिषेक रंजन पर जानलेवा हमले के विरोध में आक्रोश प्रकट किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों पर जानलेवा हमला करनेवाला अपराधी बेखौफ घूमते हैं लेकिन प्रशासन उन्हें गिरफ्तार करने में दिलचस्पी नहीं दिखाती है. यदि मुखिया संघ जिलाध्यक्ष पर हमला करनेवालों को दो दिनों के अंदर गिरफ्तार नहीं किया, तो हम सभी मुखिया प्रशासन के खिलाफ मोरचा खोल देंगे. इसके साथ ही यह भी कहा गया कि इस तरह की घटनाएं जनप्रतिनिधियों पर अनेक बार घटित हुई है. जानकारी देने के बावजूद स्थानीय प्रशासन कान में तेल डालकर सोये रहते हैं. अभिषेक रंजन मुखिया पर हमले को काफी दुखद बताया गया और कहा गया कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो आम जनता की सुधी कौन लेगा.
इसके लिए प्रशासन को मुस्तैदी से कार्य करने का आह्वान किया गया. बैठक में मुखिया विमला कुमारी, राजू, सुधीर कुमार , पूनम देवी, सविता देवी, विजय कुमार, इंदल राम, अनिकेत कुमार के अलावे अन्य मुखिया एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




