ePaper

कलेर में सुशील मोदी के आगमन को ले की बैठक

Updated at : 19 Dec 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
कलेर में सुशील मोदी के आगमन को ले की बैठक

कलेर अरवल : आगामी 22 दिसंबर को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के अरवल आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार भी उपस्थित हुए. पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता चितरंजन कुमार ने बताया कि अरवल वासियों के लिए 22 दिसंबर खुशी का […]

विज्ञापन

कलेर अरवल : आगामी 22 दिसंबर को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के अरवल आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार भी उपस्थित हुए. पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता चितरंजन कुमार ने बताया कि अरवल वासियों के लिए 22 दिसंबर खुशी का दिन होगा, जिस दिन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी अरवल आकर भाजपा की बैठक में शामिल होंगे. यहां वे अरवल की समस्याओं के रू-ब-रू होंगे.

उन्होंने यह भी बताया कि इस बैठक में जिलाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री शामिल रहेंगे. बैठक की तैयारियों के बारे में चर्चा करते हुए चितरंजन कुमार ने कहा कि जिले में करीब आधा दर्जन जगहों पर तोरणद्वार बनाये जायेंगे.

साथ ही स्वागत से संबंधित कई बड़े होर्डिंग बैनर फ्लैक्स आदि लगाये जायेंगे. आज की बैठक में चितरंजन कुमार के अलावे अरवल जिला भाजपाध्यक्ष ज्योति रंजन पूर्व जिलाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष आनंद चंद्रावंशी, लाला शर्मा, संतोष कुमार, राजीव कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन