प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2015 5:53 AM
कुर्था (अरवल) : विगत दिनों कुर्था थाना क्षेत्र के नेजामपुर गांव निवासी कृष्णा ठाकुर की पुत्री के अपरहण का मामला प्रेम-प्रसंग का निकला. इस बावत युवती के भाई रविंद्र कुमार के बयान पर स्थानीय थाने में तीन लोगों को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दिये गये आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया था कि […]
कुर्था (अरवल) : विगत दिनों कुर्था थाना क्षेत्र के नेजामपुर गांव निवासी कृष्णा ठाकुर की पुत्री के अपरहण का मामला प्रेम-प्रसंग का निकला. इस बावत युवती के भाई रविंद्र कुमार के बयान पर स्थानीय थाने में तीन लोगों को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दिये गये आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया था कि मेरी बहन फौलादपुर सिलाई सीखने जाती थी
तथा प्रतिदिन सिलाई सीख कर घर आती थी परन्तु 15 जनवरी को सिलाई सीखने गयी परन्तु घर वापस नहीं आयी. साथ ही उन्होंने शकुराबाद थानान्तर्गत कोराई गोरैया निवासी नरेश विंद के पुत्र उमेश कुमार ,ललन बिंद व अरविंद बिंद को नामजद अभियुक्त बनाया है.
वहीं कुर्था पुलिस ने दोनों युवक-युवती को शकुराबाद थाने के कोराई गोरैया गांव से गिरफ्तार कर कुर्था थाने लायी. युवती ने बताया की हम दोनों उमेश कुमार व रिया कुमारी विगत दो वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा दो माह पूर्व दिल्ली भाग गये थे वहीं हम दोनों ने शादी कर ली .
वहीं कुर्था थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि कुर्था थाना कांड संख्या 1515 के तहत युवक- युवती का बयान न्यायालय में कलमबद्ध कराया जायेगा. दोनो को शकुराबाद थाने के कोराई गोरैया गांव से गिरफ्तार की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










