पति की मौत के बाद पत्नी को घर से किया बेघर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जहानाबाद : मखदुमपुर के सरैया मुहल्ले की अनु कुमारी ने ससुराल वालाें पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने कहा है कि ससुराल पक्ष के लोग पति की मौत के बाद हमेशा प्रताड़ित करते हैं. गुरुवार को मारपीट कर घर से निकाल दिया […]
विज्ञापन
जहानाबाद : मखदुमपुर के सरैया मुहल्ले की अनु कुमारी ने ससुराल वालाें पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने कहा है कि ससुराल पक्ष के लोग पति की मौत के बाद हमेशा प्रताड़ित करते हैं. गुरुवार को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है.
बताया जाता है कि पीड़िता की शादी वर्ष 2017 में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सरैया में हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. इसी बीच अप्रैल, 2019 में उसके पति की मौत हो गयी. इसके बाद परिजन दुत्कारने लगे. विधवा हो जाने के कारण परिवार वाले भी उनसे दूर भागने लगे. पति की मौत के बाद हमेशा घर से चले जाने की बात कहते हैं.
विधवा ने ससुराल पक्ष के सास, ससुर, देवर, ननद समेत 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. कहा है कि ये लोग हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं तथा कहते हैं कि तुम अपने मायके में जाकर पिता से रुपये की मांग करो. जब हम इस बात का विरोध करते हैं तो इन लोगों को नागवार गुजरता है एवं गुस्से में आकर ये लोग हमेशा प्रताड़ित करते हैं. महिला थाने की पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










