अरवल के विद्यालय में अभया ब्रिगेड का जागरूकता अभियान, छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

Author Nishikant kumr|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

फतेहपुर संडा मध्य विद्यालय में जानकारी देते हुए

Arwal News: अरवल के राजकीय मध्य विद्यालय में अभया ब्रिगेड ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

Arwal News: अरवल जिले के राजकीय मध्य विद्यालय फतेहपुर संडा में एंटी रोमियो स्क्वॉड (पिंक पेट्रोलिंग) अभया ब्रिगेड की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने छात्राओं और छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, जिज्ञासाओं और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा और लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में कानूनी सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है.

साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

अभया ब्रिगेड की टीम ने साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया. उन्हें बताया गया कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि, साइबर फ्रॉड या डिजिटल उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें. इस दौरान थाना स्तर पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा तंत्र और आपातकालीन सेवा डायल-112 की जानकारी भी विस्तार से साझा की गई. साथ ही नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों से भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया.

अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील

कार्यक्रम के अंत में टीम ने छात्राओं से आत्मविश्वासी बनने, किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाने और सुरक्षा से जुड़े संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने की अपील की. साथ ही विद्यालय प्रशासन और छात्र-छात्राओं से सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया गया.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन