ePaper

BJP-JDU में सीट शेयरिंग पर तेजस्वी ने कसा तंज, जाने क्या कहा

Updated at : 26 Oct 2018 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
BJP-JDU में सीट शेयरिंग पर तेजस्वी ने कसा तंज, जाने क्या कहा

अरवल : दिल्ली में शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सीट शेयरिंग को लेकर ऐलान कर दिया. इसके थोड़ी ही देर बाद आरएलएसपी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से अरवल स्थित गेस्ट हाउस में मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद तेजस्वी ने कहा कि यह […]

विज्ञापन

अरवल : दिल्ली में शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सीट शेयरिंग को लेकर ऐलान कर दिया. इसके थोड़ी ही देर बाद आरएलएसपी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से अरवल स्थित गेस्ट हाउस में मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद तेजस्वी ने कहा कि यह एक सकारात्मक बैठक थी. लेकिन यह खुलासा करना अनिवार्य नहीं है कि हमने क्या बात की. एक ही दीन में सब थोड़ी न होता है. धीर- धीर गाड़ी बढ़ती है.

https://t.co/uBsn3C8N67

तेजस्वी ने कहा कि मेरा अरवल में एक निर्धारित कार्यक्रम था और सर्किट हाउस में उन्हें (उपेंद्र कुशवाहा) मिला. बैठकें हमेशा सकारात्मक होती है. यह पूछे जाने पर कि क्या चिराग पासवान से भी बात हुई है. इस पर उन्होंने कहा कि किस मुद्दे पर किससे बातचीत हुई है सब कुछ उचित समय में सामने आयेगा. धीरे-धीरे चीजें स्पष्ट हो जायेगी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी डर गयी है. उन्होंने अपना स्तर नीचे गिरा दिया है. जमीनी हकीकत अलग हैं. 22 सीटें पर जीतने वाले लोग अब 17 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन