शिक्षक ने पहले शिक्षिका से बनाया शारीरिक संबंध, फिर फोटो और वीडियो कर दिया वायरल, उसके बाद...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2018 7:49 PM

विज्ञापन

अरवल:बिहारके अरवल में सदर प्रखंड के मलहीपट्टी में पदस्थापित शिक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष कुमार अमरेंद्र ने एक बार फिर गुरु की गरिमा को कलंकित किया. उन्होंने एक शिक्षिका के साथ बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया. इसके बाद शारीरिक संबंध बनाया. इतना ही नहीं, उन्होंने फोटो और वीडियोभी बनाया. इसकी जानकारी जब शिक्षिका […]

विज्ञापन

अरवल:बिहारके अरवल में सदर प्रखंड के मलहीपट्टी में पदस्थापित शिक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष कुमार अमरेंद्र ने एक बार फिर गुरु की गरिमा को कलंकित किया. उन्होंने एक शिक्षिका के साथ बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया. इसके बाद शारीरिक संबंध बनाया. इतना ही नहीं, उन्होंने फोटो और वीडियोभी बनाया. इसकी जानकारी जब शिक्षिका के घरवालों को हुआ तो उन्होंने गुपचुप तरीके से शिक्षिका की अन्यत्र शादी करा दी, बावजूद शिक्षक अपने कारनामों से बाज नहीं आया. शिक्षिका पर दबाव बनाने लगा कि शारीरिक संबंध कायम नहीं करोगी तो आपत्तिजनक हालत में बनाया गया फोटो और वीडियो वायरल कर दिया जायेगा. शिक्षिका जब झांसे में नहीं आयी तो फोटो फेसबुक और वाट्सअप पर डाल दिया.

इसकी जानकारी जब शिक्षिका के घरवालों को मिला तो उसके भाई ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित सूचना देकर शिक्षक कुमार अमरेंद्र प्रसाद पर कार्रवाई करने की मांग की. अपने आवेदन के साथ शिक्षक द्वारा फेसबुक पर डाला गया आपत्तिजनक फोटो भी संलग्न किया है. इस मामले को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गंभीर मानते हुए शिक्षक के परंपरा के विरुद्ध आचरण मानते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया. जिस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अरवल थाना के लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया, जिसकी पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है जिसे जेल भेजा जायेगा.

ये भी पढ़ें…भाभी के साथ पति के अवैध संबंध का विरोध किया तो मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन