दो पक्षों में झगड़ा, चली गोली राहगीर महिला को लगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच चली गोली में राहगीर हुई जख्मी एफआईआर दर्ज, पांच नामजद, दो गिरफ्तार कुर्था अरवल : थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में चली गोली में ऑटो से जा रही एक वृद्ध महिला गोली लगने से घायल हो गयी. उक्त राहगीर के कमर में […]
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच चली गोली में राहगीर हुई जख्मी
एफआईआर दर्ज, पांच नामजद, दो गिरफ्तार
कुर्था अरवल : थाना क्षेत्र के मोतीपुर बाजार में बुधवार की सुबह भूमि विवाद में चली गोली में ऑटो से जा रही एक वृद्ध महिला गोली लगने से घायल हो गयी. उक्त राहगीर के कमर में गोली लगी है. खबर के अनुसार विगत तीन वर्षों से मोतीपुर बाजार निवासी शिवपूजन सहाय और शिवलखन साव के बीच आठ कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. मंगलवार को शिव पूजन साव का बेटा मनोज, और शिव लखन साव के पुत्र शंकर साव के बीच हल्की झड़प हुई थी जिससे आक्रोशित शंकर साव बुधवार को करीब
10 बजे मनोज साव की दुकान पर पिस्टल लेकर आया और मनोज को बाहर बुलाकर उसकी कनपटी में पिस्टल सटाकर जान मारने की धमकी देने लगा.
धमकी के डर से मनोज भागने लगा तभी शंकर ने गोली चला दी. हालांकि गोली मिस फायर हो गयी तब हमलावर ने दूसरा फायर किया. इस दौरान ऑटो से जा रही एक महिला को गोली लग गयी. घायल महिला 55 वर्षीय लालती देवी टेकारी से ऑटो पर सवार होकर पटना जिले के सिगोरी थाना के कोधरी गांव जा रही थी. महिला को गोली लगते देख दोनों पक्ष के लोग भाग खड़े हुए. घायल महिला का इलाज कुर्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल अरवल विशेष इलाज के लिए भेज दिया गया.
पुिलस ने िलया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार, थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सुधांशु दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. स्थिति का निरीक्षण किया. इस बाबत कुर्था थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सुधांशु ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर गोली चली थी, जिसमें सूचक मनोज साव के बयान पर कुर्था थाना कांड संख्या 216 / 18 के तहत पांच नामजद अभियुक्त बनाये गये हैं, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हें जेल भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










