ePaper

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को हुआ सम्मान

Updated at : 16 Nov 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को हुआ सम्मान

अरवल : अरवल युवा उत्सव का समापन इंडोर स्टेडियम में किया गया. इसमें विभिन्न कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं का चयन भी किया गया. इस अवसर पर डीएम सतीश कुमार सिंह ने कहा कि संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा युवा उत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग […]

विज्ञापन

अरवल : अरवल युवा उत्सव का समापन इंडोर स्टेडियम में किया गया. इसमें विभिन्न कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं का चयन भी किया गया. इस अवसर पर डीएम सतीश कुमार सिंह ने कहा कि संस्कृति एवं युवा विभाग के द्वारा युवा उत्सव का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर जहां लोगों का मन मोहने का काम किया. वहीं राज्यस्तरीय प्रदर्शन में भाग लेने के लिए अपनी उपस्थिति भी दर्ज करायी है.

उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को राज्य व देश स्तर पर भी इसी तरह का प्रदर्शन करने का आह्वान किया, ताकि अपने नाम के साथ-साथ जिले का नाम भी रोशन कर सके.

युवा उत्सव में कथक नृत्य के लिए प्रथम स्थान पर कैटरीना एवं द्वितीय स्थान पर श्रुतिचंदा, भारत नाटयम में डीएवी स्कूल के सुरभि श्रेया को प्रथम, शास्त्रीय संगीत में प्रियंका उच्च विद्यालय रोहाई को प्रथम व द्वितीय स्थान पर नमन भास्कर उच्च विद्यालय जयपुर , तृतीय स्थान पर श्रेया मिश्रा उच्च विद्यालय कोरियम, लोकनृत्य में निरूपा कुमारी, रूपा कुमारी, सीमा कुमारी, अंशु, निशा व नेहा उच्च विद्यालय दरियापुर को प्रथम व द्वितीय स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय की एकता कुमारी, तृतीय स्थान पर उच्च विद्यालय कुर्था के अमृता,
प्रेमा, वर्षा, डॉली, प्रीति एवं हारमोनियम में लवकुश कुमार पीपरा बंगला को प्रथम, द्वितीय डिंपल कुमारी, गिटार में प्रथम शुभम गौतम, भाषण में प्रथम मनीष निगम व द्वितीय में कुंजबिहारी, तृतीय में मुस्कान कुमारी, लघु नाटक में प्रथम उच्च विद्यालय इटवां, द्वितीय पायस मिशन स्कूल, तृतीय उच्च विद्यालय अइयारा, समूह गायन में प्रथम प्रियंका, सिमरन, पूजा, मनीषा, रूपा, अंजली, ज्योति, उच्च विद्यालय रोहाई, द्वितीय में नीतू, पूजा, प्रियंका, दिव्यांति, सीमा, रंजना, रीता, उच्च विद्यालय पखरपुर व तृतीय में सोबिया, रीता, रविता, प्रिया, उच्च विद्यालय बंभई, सुगम संगीत में प्रथम श्याम तिवारी समेत अन्य शामिल है.
सभी चयनित प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयारी करने का आह्वान किया गया. इस अवसर पर चयनित छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है.
गीत-संगीत में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
चयनित छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन