महिला हेल्प लाइन में शिकायत करने पर विवाहिता को मार डाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मृत विवाहिता की मां ने दर्ज करायी शिकायत गया/ अरवल : अरवल में ब्याही गयी विवाहिता की उसकी ससुरालवालों ने हत्या कर लाश को भी ठिकाने लगा दिया. बताया जाता है कि मृतका की ससुरालवाले फरार चल रहे हैं. संबंधित मामले में जहानाबाद पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. मंगलवार को मृतका […]
विज्ञापन
मृत विवाहिता की मां ने दर्ज करायी शिकायत
गया/ अरवल : अरवल में ब्याही गयी विवाहिता की उसकी ससुरालवालों ने हत्या कर लाश को भी ठिकाने लगा दिया. बताया जाता है कि मृतका की ससुरालवाले फरार चल रहे हैं. संबंधित मामले में जहानाबाद पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. मंगलवार को मृतका की मां ने डीआइजी कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करायी है. मृत विवाहिता की मां विद्यावती देवी पत्नी श्रीराम पाठक का कहना है कि उसने अपनी बेटी चंचला की 2015 में गया शहर से अरवल जिले के वंशी थाना के कल्याणपुर गांव के रहने वाले अनिल कुमार तिवारी के लड़के कमल नयन तिवारी से शादी की थी.
शादी के बाद से ही चंचला के ससुरालवालों ने दहेज के लिए मारपीट करने लगे. इस बात को लेकर पंचायत भी हुई थी, लेकिन बात नहीं बनी. तब इस बात की शिकायत महिला हेल्पलाइन, अरवल में की थी. शिकायत दर्ज होने के दो दिन बाद ही चंचला के ससुरालवालों ने न केवल उसकी हत्या कर दी बल्कि उसके शव को भी ठिकाने लगा दिया. संबंधित मामले में जहानाबाद के वंशी थाना में 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है. सभी नामजद आरोपित फरार बताये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










