ePaper

सदर अस्पताल में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड बंद

Updated at : 11 Oct 2017 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड बंद

अनदेखी. 15 महीने से नहीं हुआ भुगतान,संचालकों ने बंद कर दी एक्सरे सेवा अरवल ग्रामीण : लगभग 15 महीने से बकाया राशि का भुगतान नहीं होने के कारण सदर अस्पताल में संचालित एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड को संचालकों ने बंद कर दिया है. इस कारण रोगियों को अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे कराने में काफी परेशानी का सामना […]

विज्ञापन

अनदेखी. 15 महीने से नहीं हुआ भुगतान,संचालकों ने बंद कर दी एक्सरे सेवा

अरवल ग्रामीण : लगभग 15 महीने से बकाया राशि का भुगतान नहीं होने के कारण सदर अस्पताल में संचालित एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड को संचालकों ने बंद कर दिया है. इस कारण रोगियों को अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सदर अस्पताल में आईजीई मेडिकल सिस्टम एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड का संचालन करता है. राशि के भुगतान के लिए 22 सितंबर, पांच अक्तूबर तथा नौ अक्तूबर को सदर अस्पताल उपाधीक्षक को पत्र दिया गया था.
इसमें कहा गया था कि बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे को बंद कर दिया जायेगा. संचालकों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड का लगभग आठ लाख तथा एक्स-रे के लगभग पांच लाख रुपये बकाया है. मीना देवी, सुधा देवी समेत दर्जनों रोगियों ने बताया कि सदर अस्पताल में निबंधन कराने के लिए मात्र दो रुपये खर्च होता है.
इसके बाद सभी प्रकार की जांच नि:शुल्क हो जाती है. एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड बंद हो जाने से बड़ी समस्या हो गयी है. पैसे के अभाव में वे लोग बाजार में जांच कराने में सक्षम नहीं है. अस्पताल उपाधीक्षक विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि भुगतान की राशि के लिए उन्होंने सिविल सर्जन को पत्राचार किया है. वहीं, सिविल सर्जन राजकुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे को चालू रखने के लिए विभाग से पैसे की मांग की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन