ePaper

गोष्ठी में अपरािधयों पर नजर रखने का िनर्देश

Updated at : 10 Sep 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
गोष्ठी में अपरािधयों पर नजर रखने का िनर्देश

अरवल : एसपी डाॅ दिलीप कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. एसपी ने इस अवसर पर शराबबंदी को शत-प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि जिले क्षेत्र में शराब बनाने वाले व शराब पीने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई अपने-अपने क्षेत्र में करें. […]

विज्ञापन

अरवल : एसपी डाॅ दिलीप कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. एसपी ने इस अवसर पर शराबबंदी को शत-प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि जिले क्षेत्र में शराब बनाने वाले व शराब पीने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई अपने-अपने क्षेत्र में करें. सभी थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग करने का सख्त निर्देश दिया. बैंक, एटीएम व पेट्रोल पंप की सघन निगरानी करने का आवश्यक निर्देश दिया.

दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम की तैयारी का जायजा लेते रहने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि बगैर स्थल निरीक्षण के किसी को लाइसेंस निर्गत नहीं किया जाये. सभी अपने-अपने थाना क्षेत्र के अपराधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश देते हुए हरेक परिस्थिति में अपराधियों के मंसूबे को पूरा नहीं होने देने का निर्देश दिया गया.

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार सिंह सहित सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन