कुव्यवस्था के बीच किया पिंडदान

करपी (अरवल) : किंजर के पुनपुन नदी तट पर अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के वास्ते पिंडदानियों का समूह पिंडदान के लिए उमड़ पड़ा. कुव्यवस्था के बीच पिडंदानियों ने पिंडदान कर अपने पूर्वजों को मोक्ष की कामना की. बताते चलें कि सनातन धर्म में पूर्वजों के मोक्ष के लिए लोग गया में पिंडदान करते हैं. […]
करपी (अरवल) : किंजर के पुनपुन नदी तट पर अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के वास्ते पिंडदानियों का समूह पिंडदान के लिए उमड़ पड़ा. कुव्यवस्था के बीच पिडंदानियों ने पिंडदान कर अपने पूर्वजों को मोक्ष की कामना की. बताते चलें कि सनातन धर्म में पूर्वजों के मोक्ष के लिए लोग गया में पिंडदान करते हैं. गया में पिंडदान करने से पूर्व पुनपुन नदी पर पिंडदान और तर्पण करते हैं. आश्विन माह के प्रथम पक्ष में गया में पितृपक्ष मेले की शुरुआत होती है जिसमें देश-विदेश के सनातन धर्मावलंबी अपने पूर्वज के मोक्ष के लिए पिंडदान करने आते हैं. गया पिंडदान से पहले पुनपुन नदी में स्नान कर पिंडदान करने और तर्पण करने का बड़ा महत्व है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




