ePaper

करपी मठिया-बड़हियाबाग पथ की स्थिति है जर्जर

Updated at : 06 Sep 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
करपी मठिया-बड़हियाबाग पथ की स्थिति है जर्जर

करपी (अरवल) : करपी पुरवारी मठिया-बड़हियाबाग पथ की स्थिति इतनी खराब है कि इस पथ पर वाहनों से क्या पैदल चलना भी मुश्किल है. इसके बावजूद भी इस पथ का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है. करपी -मख्मिलपुर पथ से यह सड़क पुरवारी मठिया होते हुए बड़हिया बाग गयी है. इस पथ का उपयोग […]

विज्ञापन

करपी (अरवल) : करपी पुरवारी मठिया-बड़हियाबाग पथ की स्थिति इतनी खराब है कि इस पथ पर वाहनों से क्या पैदल चलना भी मुश्किल है. इसके बावजूद भी इस पथ का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है. करपी -मख्मिलपुर पथ से यह सड़क पुरवारी मठिया होते हुए बड़हिया बाग गयी है. इस पथ का उपयोग वंशी प्रखंड के करवां बलराम,

अनुआ, कस्तूरीपर समेत अन्य गांवों के लोग करपी आने-जाने के लिए प्रयोग करते हैं. इस पथ की लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर है. दोनों गांव की आबादी लगभग 2500 है. इसके बावजूद भी इस पथ पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है और तो और इसी पथ से गुजर कर हजारों की संख्या में छठवर्ती पुनपुन नदी तट पर पहुंच छठ पूजा भी करते हैं. यदि इस पथ का निर्माण कार्य हो जाता तो आधे दर्जन गांव के लोग लाभान्वित होते.

क्या कहते हैं लोग
सड़क जर्जर रहने से लोगों को पैदल आने-जाने में भी परेशानी होती है. अगर सड़क का निर्माण हो जाता तो लोगों को काफी सुविधाएं होती.
माधो शरण सिंह
सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक से भी कई बार गुहार लगायी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
कामता प्रसाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन