त्योहारों पर प्रशासन की रहेगी नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2017 1:46 AM
अरवल (ग्रामीण) : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में बकरीद, दुर्गापूजा पर्वों को आपसी सौहार्द के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. इस दौरान डीएम ने विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रतिनिधियों से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि समाज के स्वच्छ व सम्मानित नागरिकों को शांति समिति […]
अरवल (ग्रामीण) : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में बकरीद, दुर्गापूजा पर्वों को आपसी सौहार्द के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. इस दौरान डीएम ने विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रतिनिधियों से जानकारी ली. उन्होंने कहा कि समाज के स्वच्छ व सम्मानित नागरिकों को शांति समिति की बैठक में स्थान देने और छोटी-छोटी घटनाओं को शांति समिति व आपसी समन्वय से टाला जा सकता है.
बैठक के दौरान प्रखंड स्तर पर शांति समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया. एसपी दिलीप कुमार मिश्र ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के बीडीओ से समन्वय स्थापित कर शांति बहाल करने में सहयोग करने को कहा. उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने व अफवाह को प्रशासन तक अविलंब पहुंचाने का निर्देश दिया. साथ ही सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखते हुए धारा 107 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
बैठक में एसडीओ, डीएसपी, डीपीआरओ, मुखिया संघ, जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन, सभी थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ के अलावा काफी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










