बिगहा गांव में छिपकली के काटने से छात्र की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2017 6:07 AM
रतनी : हीरामन बिगहा गांव में बीती रात छिपकली काटने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृत किशोर शिवाकांत वर्मा का पुत्र सन्नी कुमार बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात उक्त किशोर अपने घर में खाना खाकर सो गया था . लगभग 12 बजे रात में उसे छिपकली ने […]
रतनी : हीरामन बिगहा गांव में बीती रात छिपकली काटने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृत किशोर शिवाकांत वर्मा का पुत्र सन्नी कुमार बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात उक्त किशोर अपने घर में खाना खाकर सो गया था . लगभग 12 बजे रात में उसे छिपकली ने काट लिया. जिसकी सूचना उसने परिजनों को दी.
परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद इलाज के लिए लाये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. लेकिन पीएमसीएच जाने के दौरान कड़ौना के समीप उसकी मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. मुखिया श्री कांति देवी ने कबीर अंत्येष्टि के तहत मुआवजा राशि पीड़ित परिजन को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










