110 किमी चलकर कांवरियों ने किया जलाभिषेक

करपी (अरवल) : जिले की सीमा पर स्थित बाबा भोलेनाथ की नगरी देवकुंड में सावन की अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. सुदूर क्षेत्रों से आकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. बाबा की नगरी बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है, चलो बुलावा आया है बाबा ने बुलाया है […]
करपी (अरवल) : जिले की सीमा पर स्थित बाबा भोलेनाथ की नगरी देवकुंड में सावन की अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. सुदूर क्षेत्रों से आकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. बाबा की नगरी बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है, चलो बुलावा आया है बाबा ने बुलाया है आदि नारों से गुंजायमान हो रहा था. वहीं शिवभक्त कांवरियाें ने पटना के गाय घाट से गंगा जल लेकर 110 किमी पैदल यात्रा करते हुए भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया.
सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने संभाली थी. लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर सादे लिबास में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी थी. चोर-उचक्कों पर नजर रखने के लिए पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे. देवकुंड के पवित्र तालाब में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने लाइन लगाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. वहीं महिलाओं की भी भक्ति देखते ही बन रहा थी. सब कुछ भूल कर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की आराधना की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




