कोईलवर स्टेशन पर ट्रेन से कटकर महिला की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दानापुर रेल मंडल के दानापुर-बक्सर रेलखंड के कोईलवर स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम चार बजे के करीब की है. प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों की मानें तो ट्रेन से कटने वाली महिला डाउन प्लेटफाॅर्म पर काफी देर पहले से मौजूद थी और फोन पर किसी से बात कर रही थी.
विज्ञापन
कोईलवर.
दानापुर रेल मंडल के दानापुर-बक्सर रेलखंड के कोईलवर स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना गुरुवार शाम चार बजे के करीब की है. प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों की मानें तो ट्रेन से कटने वाली महिला डाउन प्लेटफाॅर्म पर काफी देर पहले से मौजूद थी और फोन पर किसी से बात कर रही थी. तभी तेज रफ्तार से आरा की ओर से आ रही 13250 भभुआ-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कोईलवर स्टेशन से गुजर रही थी. उसी समय ही महिला ट्रेन के सामने कूद पड़ी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद कुछ समय तक स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के बाद बुकिंग क्लर्क ने आरा जीआरपी को घटना की सूचना दी है. हालांकि घटना के कई घंटों बाद तक शव को हटाया नहीं जा सका था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










