आरा : 25 साल की सेवा के बाद दुनिया को कहा अलविदा, चौकीदार की मौत से गांव गमगीन

Updated:
विज्ञापन

मृतक चौकीदार रामलाल सिंह की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर जिले में एक चौकीदार की लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. 1999 में नौकरी शुरू करने वाले रामलाल सिंह का 2034 में रिटायरमेंट होना था. इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

भोजपुर जिले में लंबे समय से बीमारी से पीड़ित एक चौकीदार की इलाज के दौरान मौत हो गई. पटना के एक निजी अस्पताल में बुधवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली.

विज्ञापन

मृतक की पहचान हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी स्व. गुप्तेश्वर सिंह के 52 वर्षीय पुत्र सह नारायणपुर गांव के चौकीदार रामलाल सिंह के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, वे पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां बुधवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजन उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए वापस गांव ले आए.

1999 में ज्वाइन की थी नौकरी, 2034 में होना था रिटायर

मामले में हसन बाजार थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि चौकीदार रामलाल सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. अपेंडिक्स फटने के कारण पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

उन्होंने बताया कि रामलाल सिंह ने वर्ष 1999 में चौकीदार के पद पर सेवा शुरू की थी और वर्ष 2034 में उनका रिटायरमेंट (सेवानिवृत्ति) होना तय था.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक चौकीदार अपने पीछे पत्नी लालती देवी, दो पुत्रियां (सविता कुमारी, अंशु कुमारी) तथा दो पुत्र (पप्पू कुमार एवं लवकुश कुमार) से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. इस दुखद घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है तथा पत्नी लालती देवी समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : आरा : 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू, योगनिद्रा में जाएंगे भगवान विष्णु; जानें गुरु पूर्णिमा, सावन और सोमवारी की तारीखें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन