VKSU ने 4 अगस्त को घोषित किया अवकाश, चेहल्लुम के मौके पर बंद रहेंगे विश्वविद्यालय और सभी कॉलेज

VKSU सांकेतिक तस्वीर
VKSU Holiday 4 August 2026 : चेहल्लुम पर्व के कारण वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय और सभी संबद्ध कॉलेज आज बंद रहेंगे। 5 अगस्त से शैक्षणिक कार्य पुनः सामान्य रूप से शुरू होंगे।
VKSU Holiday 4 August 2026 : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) ने चेहल्लुम के अवसर पर 4 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय मुख्यालय समेत सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में अवकाश घोषित किया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को जानकारी दी है.
4 अगस्त को शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य रहेंगे बंद
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मंगलवार 4 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय मुख्यालय, सभी विभागों, अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा. इस दिन सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी.
5 अगस्त से फिर शुरू होगा नियमित कामकाज
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 5 अगस्त 2026 से विश्वविद्यालय मुख्यालय, सभी विभागों और महाविद्यालयों में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार नियमित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे.
छात्रों से योजना बनाकर कार्य करने की अपील
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अवकाश को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों की योजना बनाने की अपील की है. साथ ही विश्वविद्यालय और कॉलेजों से जुड़ी नई सूचनाओं के लिए आधिकारिक माध्यमों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.
Also Read : आरा के शिवालयों में पहली सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










