यात्रियों की सुविधा के लिए आज से एक जोड़ी चलेगी स्पेशल ट्रेन

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 10 Jun 2025 6:41 PM

विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन अवकाश को देखते हुए रेलवे ने दी है सुविधा

विज्ञापन

आरा.

ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ ट्रेनों में देखने को मिल रही है. ऐसे मैं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है. डीडीयू-पटना-मोकामा-झाझा के रास्ते नई दिल्ली और हावड़ा के बीच 01 जोड़ी स्पेशल ट्रेन 04092/04091 का परिचालन किया जा रहा है.

इसकी जानकारी रेलवे के सूचना जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी. उन्होंने बताया कि गाड़ी सं. 04092 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 11 जून से 19 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को नई दिल्ली से 19:30 बजे खुलकर अगले दिन 08:20 बजे डीडीयू, 09:30 बजे बक्सर, 10:30 बजे आरा, 10:53 बजे दानापुर, 11:30 बजे पटना जं., 12:16 बजे बख्तियारपुर, 12:33 बजे बाढ़, 12:55 बजे मोकामा, 13:53 बजे किउल, 14:21 बजे जमुई एवं 15:38 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 21:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी. वहीं, वापसी में गाड़ी सं. 04091 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 12 जून से 20 अगस्त 2025 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को हावड़ा से 23:50 बजे खुलकर अगले दिन 05:13 बजे झाझा, 05:38 बजे जमुई, 06:12 बजे किउल, 06:40 बजे मोकामा, 06:58 बजे बाढ़, 07:16 बजे बख्तियारपुर, 08:15 बजे पटना जं., 08:53 बजे दानापुर, 09:26 बजे आरा, 10:08 बजे बक्सर, 11:40 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 01.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04 कोच, तृतीय इकॉनोमी वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, शयनयान श्रेणी के 06 तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन