अपराध नियंत्रण के साथ कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने में टीओपी कारगर : एसपी
Updated at : 01 Jan 2026 6:21 PM (IST)
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा में टीओपी का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
आरा
. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नये साल में टीओपी (टाउन आउट पोस्ट) का तोहफा मिला है. नये साल के पहले दिन गुरुवार को टीओपी की शुरुआत की गयी. पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज की ओर से पूजा पाठ करने के बाद फीता काट कर टीओपी का विधिवत उद्घाटन किया गया. जमीरा स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में संचालित टीओपी में दो पदाधिकारियों के अलावे आधा सेक्शन पुलिस बल की तैनाती की गयी है. टीओपी में डायरी का भी संधारण किया जायेगा. साथ ही सभी तरह बेसिक सुविधाएं भी दी जायेंगी. मुफ्फसिल थाने के दारोगा नीतीश कुमार को टीओपी का प्रभारी बनाया गया है. उद्घाटन के मौके पर एसपी राज ने कहा कि टीओपी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है. टीओपी का संचालन होने से दूर-दराज क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए शहर नहीं आना पड़ेगा. इसके लिए टीओपी के माध्यम से क्षेत्र में ही त्वरित, सरल और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध करायी जायेगी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जमीरा गांव मुफस्सिल थाने से काफी दूर है. गांव की आबादी काफी अधिक होने के साथ ही रेलवे हॉल्ट भी है. उसे देखते हुए टीओपी स्थापित करने का निर्णय लिया गया. पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की ओर से भी गांव में टीओपी की मांग की जा रही थी. उन्होंने बताया कि एक दो अन्य जगहों को भी टीओपी के लिए चिह्नित किया गया है. फिलहाल बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया बाजार में टीओपी के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है. वहां भी जल्द टीओपी स्थापित किया जायेगा. उद्घाटन के मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर-1 राज कुमार साह और मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला पार्षद धनंजय यादव, स्थानीय मुखिया, सरपंच सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




