Bhojpuri News:तरारी में मारपीट के मामले में तीन युवक हुए गिरफ्तार
Updated at : 15 Nov 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन

तरारी प्रखंड क्षेत्र के तरारी थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
तरारी. प्रखंड क्षेत्र के तरारी थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. तरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बड़कागांव निवासी प्रदीप कुमार, हर्षित कुमार सिंह और विवेकानंद कुमार को इस मामले में हिरासत में लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गयी और तीनों युवकों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया. घटना के संबंध में थाना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
फरार आरोपित गिरफ्तार : सहार.
चौरी थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने शनिवार को कोशियर निवासी देवपुजन सिंह के पुत्र अमलेश कुमार को गिरफ्तार किया. जुलाई माह में अमलेश कुमार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. चौरी थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




