ePaper

संदेश के सुंदरपुर में महिला को बंधक बना लूट लिया लाखों का गहना

Updated at : 02 Nov 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
संदेश के सुंदरपुर में महिला को बंधक बना लूट लिया लाखों का गहना

दो बदमाशों ने आधी रात को दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन

संदेश.

कोरी पंचायत के सुंदरपुर गांव में आधी रात को एक घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात तथा हजारों रुपये नकदी की चोरी कर बदमाश भाग निकले. इस संबंध में गृहमालिक ने अज्ञात के खिलाफ लिखित आवेदन थाने में दिया है. इस संबंध में गृह मालिक श्रीराम सिंह ने बताया कि शनिवार की रात को मेरी पत्नी उर्मिला देवी अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थीं.

लगभग आधी रात को दो अज्ञात चोर अपने मुंह को गमछा से बांधकर मेरे घर में घुस गये और मेरी पत्नी का मुंह कपड़ा से बांधकर चाकू से जान मारने को कहकर डराकर घर में रखे लगभग दो लाख रुपये मूल्य जेवरात तथा 40 हजार नकद चुराकर घर से भाग गये. इस संबंध में मकान मालिक ने स्थानीय थाने को अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन