ePaper

बाइक में लगी अचानक आग, युवक झुलसा

Updated at : 02 Nov 2025 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक में लगी अचानक आग, युवक झुलसा

शहर के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शोरूम के समीप रविवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शोरूम के समीप रविवार की सुबह बाइक में अचानक आग लग गयी, जिससे बाइक सवार युवक बुरी तरह झुलस गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव निवासी विमल कुमार सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अभय कुमार सिंह है.

इधर, जख्मी ने बताया कि वह पुरानी पुलिस लाइन स्थित शोरूम में काम करता है. हर रोज की तरह रविवार की सुबह वह पल्सर बाइक से अपने शोरूम के पास आया. आने के बाद वह बाइक खड़ी कर बाइक की तेल टंकी से पाइप द्वारा पेट्रोल निकल रहा था, तभी तेल टंकी ने एयर ले लिया और अचानक बाइक में आग लग गयी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन