सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 20 Aug 2025 6:13 PM
शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ के समीप हुई घटना
आरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी स्व.राम लायक महतो का 25 वर्षीय पुत्र मलधन कुमार है. इधर, जख्मी के परिजन ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह अपने बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए चंदवा जा रहा था. उसी दौरान चंदवा मोड़ के समीप पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










