वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी : प्रशासनिक भवन के टूटे मेन गेट की मरम्मत शुरू, राज्यपाल के दौरे के बाद छात्रों ने किया था प्रदर्शन

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का मुख्य द्वार छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था. विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है.
Arrah News : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहाँ स्थित प्रशासनिक भवन के मुख्य दरवाजे की मरम्मत का कार्य शनिवार से युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. दरअसल, शुक्रवार को शिक्षक-छात्र संवाद कार्यक्रम के समापन के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया था.
इसी प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक भवन का मुख्य दरवाजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे ठीक करने के लिए अब विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मिस्त्री लगाए गए हैं.
मांगपत्र न लेने पर भड़के छात्र, तोड़ डाला मुख्य प्रवेश द्वार
इस हंगामे के पीछे की मुख्य वजह भी अब सामने आ गई है. बताया जाता है कि बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अता हसनैन के विश्वविद्यालय दौरे के दौरान छात्र संघ के प्रतिनिधि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे.
आरोप है कि छात्रों का मांगपत्र नहीं लिया गया, जिससे नाराज होकर छात्रों ने उग्र प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इसी हंगामे और प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्रों ने प्रशासनिक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार को निशाना बनाया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया.
मरम्मत का कार्य तेज
इस बड़ी घटना के अगले ही दिन विश्वविद्यालय प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आ गया और क्षतिग्रस्त दरवाजे की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया. शनिवार को मिस्त्री दिनभर प्रशासनिक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार को पहले जैसी स्थिति में लाने के कार्य में जुटे रहे. इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परिसर की व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य बनाए रखने और दैनिक प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए यह आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है.
Also Read : आरा : बिहिया में दीवार गिरने से दो मासूमों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










