सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटा जख्मी
Updated at : 06 Mar 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित डीएवी स्कूल के समीप गुरुवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
आरा-पटना नेशनल हाईवे पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित डीएवी स्कूल के समीप गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जबकि बाइक चला रहे पिता बाल-बाल बच गये, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी मिथिलेश कुमार की 30 वर्षीया पत्नी संगीता कुमारी एवं एक वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार शामिल है. इधर जख्मी संगीता कुमारी के पति मिथिलेश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी संगीता कुमारी के साथ अपने पुत्र प्रियांशु कुमार का इलाज करने के लिए पटना जिला के बिहटा स्थित अस्पताल गये थे. जब वह बाइक से वापस लौट रहे थे. उसी दौरान धनुपरा स्थित डीएवी स्कूल के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिसमें उनकी पत्नी संगीता कुमारी एवं पुत्र प्रियांशु कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जबकि वह बालबाल बच गये. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




