असामाजिक तत्वों ने पिकअप में लगा दी आग
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :01 Jan 2026 6:10 PM (IST)
विज्ञापन

चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव में हुई घटना
विज्ञापन
सहार.
चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव में बाहर खड़े पिकअप वैन में रात्रि पहर असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी गयी, जिसके कारण पिकअप वैन बुरी से तरह जलकर बर्बाद हो गया. जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि को स्वर्गीय गुबी सिंह यादव के पुत्र बालेश्वर सिंह यादव का पिकअप वैन मैदान में खड़ा था. हालांकि मैदान में अन्य गाड़ियां भी लगी हुई थीं. वाहन मालिक ने बताया कि पिकअप वैन में जानबूझ कर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया गया है, जिसको लेकर चौरी थाने में पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसकी जानकारी चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




