करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी स्थित काली मंदिर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

आरा. जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी स्थित काली मंदिर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के अमोरजा गांव वार्ड 14 निवासी बबन सिंह का 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार है. वह किसान था. इधर, मृतक के गांव के निवासी रूपेश कुमार ने बताया कि गांव में काली मंदिर का निर्माण चल रहा है. काम खत्म होने के बाद सोमवार की शाम वह वहां पर बिखरे हुए सामान को इकट्ठा कर रहे थे. वहां पहले से बिजली का तार पड़ा हुआ था. सामान इकट्ठा करने के दौरान उनका हाथ उसी बिजली के तार में स्पर्श कर गया. जिससे वह करंट की चपेट में आ गए गंभीर रूप से घायल हो गये. कुछ देर बाद जब परिजनों ने देखा तो वह उन्हें उठाकर चरपोखरी पीएचसी ले गए. वहां से परिजन उसे आरा सदर अस्पताल ले आए. जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन बहन व एक भाई में छोटा था. वह अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां सुकिया देवी, पत्नी नीतू देवी व दो पुत्र चंदन एवं सूरज है. घटना के बाद मृतक की मां सुकिया देवी, पत्नी नीतू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्र��ात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन