आरा स्टेशन प्रबंधक प्रवीण ओझा का पटना में निधन, कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि; रेलवे विभाग और सामाजिक जगत में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन
आरा स्टेशन प्रबंधक प्रवीण ओझा का निधन, शोक की लहर

आरा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक प्रवीण ओझा का सोमवार देर रात पटना में निधन हो गया. उनके अचानक चले जाने से रेलवे विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज में शोक की लहर दौड़ गई. नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई.

विज्ञापन

Arrah Station Manager Death : आरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक प्रवीण ओझा का सोमवार देर रात लगभग 12 बजे पटना में निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही रेलवे विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई.

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचान

प्रवीण ओझा अपने कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे. रेलवे सेवा में उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से अलग पहचान बनाई थी. सामाजिक जीवन में भी वे काफी लोकप्रिय थे और विभिन्न क्षेत्रों में उनका व्यापक संपर्क था.

Arrah Railway Station : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं. कुछ माह पूर्व ही उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह दिल्ली में संपन्न कराया था. उनके असामयिक निधन से परिवार गहरे सदमे में है.

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के दौरान परिजनों, सहकर्मियों, मित्रों और शुभचिंतकों की आंखें नम हो गईं. सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

Arrah News : गणमान्य लोगों ने जताया शोक

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, आईएएस संजय सिंह, पत्रकार आशुतोष पांडेय, रेलवे के मनोज पांडेय, राकेश सिंह, अशोक मिश्रा, आरपीएफ प्रभारी दीपक सिंह सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे.

सेवा के कई वर्ष थे शेष

जानकारी के अनुसार प्रवीण ओझा की सेवा के अभी लगभग सात वर्ष शेष थे. उनके अचानक निधन से रेलवे विभाग को एक बड़ी क्षति हुई है.

Also Read : आरा में देर रात नगर थाना थाना पहुंचे एसपी मिस्टर राज, गश्ती व्यवस्था-वाहन की जांच की; सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश


विज्ञापन
Ashutosh Pandey

लेखक के बारे में

By Ashutosh Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन