आरा में देर रात एसपी पहुंचे सिंडिकेट-रमणा मैदान इलाके, संदिग्ध वाहनों को रोककर करने लगे जांच

Author Md. Wasim|Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

एसपी मिस्टर राज ने देर रात नगर थाना क्षेत्र का किया निरीक्षण

भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने सोमवार देर रात नगर थाना क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया. संवेदनशील इलाकों का दौरा कर गश्ती टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Arrah SP Inspection : भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने सोमवार की देर रात नगर थाना क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने इलाके में चल रही पुलिस गतिविधियों का भी मूल्यांकन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रमुख स्थानों का किया निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने रमना मैदान, सिंडिकेट और उसके आसपास के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने इन संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Arrah News : गश्ती टीम की मुस्तैदी परखी

एसपी ने थाना क्षेत्र में तैनात रात्रि गश्ती टीम और क्रॉस मोबाइल टीम की सक्रियता की जांच की. ड्यूटी पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सतर्क रहकर प्रभावी गश्त करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Bhojpur Police : सघन वाहन जांच अभियान

सिंडिकेट और रमना मैदान के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर आम नागरिकों और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की गई. पुलिस द्वारा इस दौरान लोगों से पूछताछ भी की गई.

WhatsApp Image 2026-07-14 at 2.12.08 PM.jpeg

अपराध नियंत्रण के लिए अभियान जारी

एसपी मिस्टर राज ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्ती और सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया.

Also Read : आरा : वीकेएसयू ने 15 शिक्षकेत्तर कर्मियों का किया प्रतिनियोजन, अधिसूचना जारी; भोजपुर समेत शाहाबाद के नए डिग्री कॉलेजों में प्रशासनिक व्यवस्था होगी मजबूत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन