लड़की ने शादी से किया इंकार तो लड़का चढ़ा मोबाइल टावर पर

Updated:
विज्ञापन

सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार की सुबह एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां लड़की व उसके घर वालों द्वारा शादी से इंकार करने से नाराज लड़का मोबाइल टावर पर चढ़कर खुदकुशी का प्रयास करने लगा. तभी वहां आसपास घरों में रहे जब लोगों ने उसे मोबाइल टावर पर चढ़ कूदने का प्रयास करते देखा, तो शोर मचाते हुए बाहर निकले. जिसके बाद वहां पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गयी. इसकी जानकारी डायल 112 नंबर पुलिस वाहन को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और उक्त लड़के को समझाने-बुझाने लगी. काफी देर तक चले हाइ वोल्टेज ड्रामा करने के बाद उसे मोबाइल टावर से नीचे उतरा. तब उसे पुलिस थाने ले गयी. जानकारी के अनुसार उक्त युवक सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी गणेश पासवान का 22 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार है. बताया जाता है कि सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी गणेश पासवान के पुत्र मंटू कुमार की शादी पिछले वर्ष उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव निवासी राकेश पासवान की बेटी से तय हुई थी, जहां दोनों परिवार के बीच लड़का व लडक़ी को देखकर इसी साल शादी करने की बात तय हुई थी. जिसके बाद मंटू कुमार काम करने हैदराबाद चला गया और पूरी कमाई लड़की पर खर्च कर दिया. जब लड़का हैदराबाद से वापस अपने गांव लौटा, तो लड़की पक्ष के द्वारा घर सही नहीं होने की बात कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया गया. जिसको लेकर बुधवार की अहले सुबह मंटू कुमार अपनी होने वाली पत्नी से फोन पर बात कर रहा था. तभी लड़की के भाई के द्वारा उसे गाली-गलौज किया जाने लगा, जिससे गुस्से में आकर मंटू कुमार खुदकुशी करने के उद्देश्य से मोबाइल टावर पर चढ़ गया. हालांकि टावर के समीप मौजूद घर में रहने वाले राजू कुमार द्वारा हल्ला किया गया, जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण टावर के पास इकट्ठा हुए. सूचना पाकर डायल 112 नंबर पुलिस पहुंची और शादी कराने का आश्वासन देकर किसी तरह उसे नीचे उतार अपने साथ ले गयी.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन