ट्रक के धक्के से टहलने निकले अधेड़ की मौत
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
कोईलवर टीवी सेनोटेरियम घाट के पास हुई घटना, परिजनों में पसरा मातम
विज्ञापन
आरा.
कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर टीवी सेनोटेरियम घाट के समीप बुधवार की सुबह बेलगाम ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले अधेड़ को रौंद दिया. हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया. घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर वार्ड नंबर-10 निवासी स्व. झगरू राय के 55 वर्षीय पुत्र श्रीनिवास राय उर्फ कर्पूरी राय है. जो एक किसान थे. इधर, मृतक के पोते रवि कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह टीवी सेनोटेरियम घाट के तरफ टहलने के लिए निकले थे. उसी दौरान बेलगाम ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को मिली. सूचना पाकर मृतक के परिजन एवं स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचे. तब पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से उक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है. बताया जाता है मृतक की शादी हुई थी, लेकिन किसी कारण पत्नी उन्हें छोड़कर चली गयी थी. उन्हें कोई संतान भी नहीं था. वह अपने भाई-भतीजे के साथ ही रहते थे. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन








