घरेलू विवाद में देवर ने ब्लेड से मार भाभी को किया घायल

Edited by DEVENDRA DUBEY
Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के तरी मुहल्ला में रविवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के तरी मुहल्ला में रविवार की शाम घरेलू विवाद में देवर ने ब्लेड से मार भाभी को घायल कर दिया. जख्मी महिला को बाएं हाथ में ब्लेड लगा है. तब मुहल्ले वासियों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी महिला टाउन थाना क्षेत्र के तरी मुहल्ला निवासी किशन कुमार की 28 वर्षीया पत्नी साधना कुमारी है. इधर, साधना कुमारी ने बताया कि बीते वर्ष पांच मई को उसकी शादी हुई थी. शादी के बाद कुछ महीना अपने ससुराल रही. तब बाइक की मांग को लेकर उसके पति व ससुराल के अन्य लोगों द्वारा उसे मारपीट की जाती थी, जिसको लेकर उसने अपने पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ महिला थाने में लिखित आवेदन भी दिया था. उसके बाद वह अपने मायके वैशाली चली गयी थी, जिसके बाद छह महीने से वह ससुराल में रह रही है. रविवार की शाम उसका पति उसके कमरे का सामान लेकर जा रहा था. उसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई. इसके बाद देवर व ससुराल के अन्य लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की जाने लगी. मारपीट के दौरान उसके देवर द्वारा ब्लेड से उसके हाथ को काट दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वहीं, दूसरी तरफ जख्मी महिला साधना कुमारी ने दहेज में बाइक की मांग को लेकर अपने देवर रंजीत पर खुद को ब्लेड से मारकर जख्मी करने एवं अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन