दो थानाें की पुलिस ने अंग्रेजी शराब के तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :03 May 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
दो थानाें की पुलिस ने अंग्रेजी शराब के तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

छापेमारी में 86.43 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ बाइकों को किया जब्त

विज्ञापन

बड़हरा.

प्रखंड क्षेत्र में दो थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 86.43 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन बाइक और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सभी आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है, जिसमें सिन्हा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के महुदही गांव के समीप छापेमारी की. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नथमलपुर की तरफ से अंग्रेजी शराब की खेप महुदही गांव के रास्ते सबलपुर से दो बाइक से ले जायी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने महुदही गांव के पास घेराबंदी कर दोनों बाइक सवार को रोकर जब तलाशी ली तो उनके पास से 77.28 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी अशोक प्रसाद के पुत्र नंदकिशोर प्रसाद तथा बड़हरा थाना क्षेत्र के स्व. जियुत सिंह के पुत्र रजनीश सिंह उर्फ घुलेटन सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने शराब और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है. वहीं दूसरी ओर, कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने घांघर गांव के समीप आरा–सिन्हा मुख्य सड़क पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से 9.15 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक भी जब्त कर ली. गिरफ्तार युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोला अखाड़ा निवासी टुनटुन प्रसाद के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन