दूल्हे की गाड़ी ने खेलने के दौरान सड़क पार कर रही बच्ची को रौंदा
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में उसने तोड़ा दम
विज्ञापन
आरा.
सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव में मंगलवार की सुबह दूल्हे की गाड़ी में खेलने के दौरान सड़क पार कर रही बच्ची को रौंद दिया. हादसे में उसकी मौत हो गयी. इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में बुधवार को उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. जानकारी के अनुसार मृत बच्ची सिकरहटा थाना क्षेत्र के पनवारी गांव निवासी संतोष पासवान की छह वर्षीया पुत्री रिया कुमारी है. इधर, मृत बच्ची के फूफा विक्की कुमार ने बताया कि गांव में पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा गांव से बारात आई थी और सड़क किनारे दूल्हे का गाड़ी लगा हुआ था, जहां बच्ची अन्य बच्चों के साथ लुकाछुपी खेल रही थी. खेलने के दौरान अचानक दूल्हे का गाड़ी खुल गया और उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गयी थी, जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देते हुए पटना रेफर कर दिया गया था. तब परिजन उसे इलाज के लिए पटना के निजी ले गये. जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने पांच बहनों में तीसरे स्थान पर थे. उसके परिवार में मां सुभांति देवी व चार बहन खुशबू ,सरिता, दिव्या एवं रिया है. घटना के बाद मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है. घटना के बाद मृत बच्ची की मां सुभांति देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







