तिलक समारोह से वापस लौट रहे स्कूटी सवार पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत

Updated:
विज्ञापन

आरा-बक्सर फोरलेन पर छोटी सासाराम गांव स्थित भूतनाथ मंदिर के समीप हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के छोटी सासाराम गांव स्थित भूतनाथ मंदिर के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने तिलक समारोह से वापस लौट रहे स्कूटी सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया. हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच रही. जानकारी के अनुसार मृतकों में टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मुहल्ला निवासी 55 वर्षीय मनोज कुमार यादव एवं उनका 24 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार यादव शामिल हैं. मृत मनोज कुमार यादव कपड़ा दुकान पर काम करते थे. जबकि उनका पुत्र संतोष कुमार यादव शादी-विवाह व अन्य पार्टियों में वीडियोग्राफी का काम करता था. इधर, मृतकों के परिजनों ने बताया कि मनोज कुमार यादव अपने बेटे संतोष कुमार यादव के साथ स्कूटी द्वारा बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर अपने साला के घर तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गये थे. मंगलवार की रात जब वे दोनों स्कूटी से वापस लौट रहे थे. उसी दौरान छोटी सासाराम गांव में स्थित भूतनाथ मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे दोनों पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल कुमार महथा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. जिसके पश्चात पुलिस द्वारा शवों का पोस्टमार्टम कराया गया. बताया जाता है कि मृतक संतोष कुमार यादव अपने तीन भाई व दो बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां आरती देवी, दो बहन रीना कुमारी, चंदा कुमारी व दो भाई सुनील कुमार एवं अंकुश कुमार है. घटना के बाद मृतकों के घर में हाहाकार मच गया है. उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन