मवेशी चोरी कर भाग रहा युवक गिरफ्तार, बाइक व दो मोबाइल जब्त
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

पीरो थाना पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी भागलपुर मुहल्ले से की
विज्ञापन
आरा
. पीरो थाना पुलिस ने मवेशी चोरी कर भाग रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के भागलपुर मुहल्ले से सोमवार को हुई. उसके पास रहे एक बाइक एवं दो मोबाइल बरामद हुआ. आरोपित पीरो थाना क्षेत्र के भागलपुर वार्ड नंबर-5 निवासी मकसूद कुरैशी का पुत्र सलमान कुरेशी है.इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. उन्होंने बताया कि पीरो थाना पुलिस को भागलपुर ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि एक युवक मवेशी चोरी कर भाग रहा था, तभी उसे रंगेहाथ दबोच लिया गया. सूचना सत्यापन उपरांत पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ली. उसके पास रहे एक बाइक एवं दो मोबाइल को जब्त किया. इसके पश्चात पीरो थाने में पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










