ePaper

घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Updated at : 07 Jan 2026 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दमशाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गैस एजेंसी के समय मंगलवार की देर शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गैस एजेंसी के समीप मंगलवार की देर शाम घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. हादसे में उनकी मौत हो गयी. इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही.

जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. लाला राम के 63 वर्षीय पुत्र छोटन राम है. वह मजदूर थे. इधर, मृतक के भतीजे राम आशीष पासवान ने बताया कि वह मंगलवार की देर शाम शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव से मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे. उसी दौरान बिलौटी गैस एजेंसी के समीप अज्ञात वाहन वाहन ने उन्हें रौंद दिया. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. तब परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी मीना देवी, चार पुत्री ललिता, गौरी, ममता, सुमन व तीन पुत्र उमेश, उमा शंकर एवं मंतोष है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उसकी पत्नी मीना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन